मेरठ। बागपत रोड पर पसवाड़ा हाउस बिल्डिंग के सामने कई माह से सड़क टूटी पड़ी है। जिस पर रोजाना हादसे हो रहे हैं। लेकिन अधिकारियों से कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है। पसवाड़ा हाउस बिल्डिंग के सामने सड़क क्षतिग्रस्त है। स्थानीय लोगों के मुताबिक रोजाना कोई न कोई दोपहिया चालक या सवार सड़क पर बने गहरे गड्ढों में गिरकर घायल हो रहा है। कई लोगों को गंभीर चोटें आ चुकी हैं। बड़े वाहन निकलने में समस्या हो रही है। कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। लेकिन कोई कार्रवाई होती नहीं दिखाई देती।