बिजली कर्मी पर वसूली का आरोप
मेरठ। रामलीला ग्राउंड बिजली घर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में बिजली कर्मी अवैध वसूली की रहे है। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के दक्षिण मेरठ महासचिव रहीस मंसूरी पीवीवीएनएल के प्रबंधक निदेश से मिले। बताया कि अवर अभियंता और एक प्राइवेट कर्मचारी ये वसूली कर रहे हैं। अगर कोई कनेक्शन लेने जाए तो सीधे ही बिजली के तार खींचकर लाइन चालू कर देते है और फिर मीटर शंट व बिजली चोरी कर आरोप लगाकर रुपये वसूलते हैं। क्षेत्र के लोगों ने उनकी एक वीडियो भी बनाई है। इस पर प्रबंधक निदेशक ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।