67वां नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आज
गंगोह। लाला किशनचंद पद्मावती धर्मार्थ नेत्र चिकित्सा समिति एवं लायंस क्लब सेंट्रल के संयुक्त तत्वाधान में 67वां नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 10 मार्च रविवार को आयोजित किया जा रहा है। इसमें चयनित नेत्र रोगियों का आपरेशन लायंस नेत्र चिकित्सालय गाजियाबाद में होंगे। कार्यक्रम संयोजक प्रदीप तायल एवं रविशंकर गर्ग के अनुसार शिवचौक स्थित धर्मशाला लाला दुर्गा दास मोहडिया में आहूत निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के मुख्य अतिथि लायन चेयरपर्सन आशीष गोयल और सम्मानित अतिथि नगरपालिका के पूर्व वाइस चेयरमैन ज्ञानेंद्र गर्ग एवं समाजसेवी योगेंद्र गर्ग होंगे। नेत्र रोगियों की जांचोपरांत आपरेशन लाभार्थियों का चयन डॉ. महेश गर्ग द्वारा किया जायेगा। ब्यूरो