एमपीएस के छात्रों का स्पोर्ट्स फेस्टिवल में प्रदर्शन
मेरठ। नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित की गई तृतीय इंडो-नेपाल स्पोर्ट्स फेस्टिवल में मेरठ पब्लिक स्कूल वेदव्यासपुरी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्या बेला चड्ढा ने बताया कि कार्यक्रम काठमांडू के दशरथ रंगशाला स्टेडियम में 22 से 24 जून तक आयोजित किया गया। स्कूल के कक्षा सात के दीपांशु तोमर ने 300, 500 मीटर रिंक रेस में रजत व कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। वहीं कक्षा आठ के आयुष शर्मा ने 500 मीटर रिंक रेस में रजत पदक जीता। विजेता खिलाड़ियों को प्रधानाचार्या बेला चड्ढा व कोच शरद शर्मा ने बधाई दी।