फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों केसाथ आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगी सपा

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के साथ आंदोलन करेंगे सपाई
विज्ञापन

मेरठ। सपाई 25 गांवों के किसानों के साथ आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेंगे और जमीन का मुआवजा दिलाने के लिए किसानों की आवाज उठाएंगे। सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि मवाना रोड नेशनल हाइवे-119 में 25 गांव के किसानों की जमीन और मकान हाइवे चौड़ीकरण में अधिग्रहीत हो रही है, उसमें बड़ी संख्या में किसानों के मकान तोड़े जाने हैं और पेड़ व ट्यूबवेल आदि का भी नुकसान होगा। किसानों की आपत्तियां निरस्त की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि ईद के तुरंत बाद 25 गांवों के किसान अन्याय के विरुद्ध बैठक कर आंदोलन की अग्रिम रूपरेखा तैयार करेंगे और सरकार से मांग करेंगे कि उनकी जमीन के मुआवजे की राशि के चेक प्रत्येक गांव में मौके पर वितरित हों। उन्होंने कहा कि सपा किसानों को न्याय मिलने तक लड़ाई लड़ती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें