आयुक्त द्वारा बाबूलाल गुप्ता के आवास पर सीलिंग को हरी झंडी
मेरठ। आरक्षित भूमि पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाकर करोड़ों की जमीन आवंटन के आरोपों में घिरे बाबूलाल गुप्ता पर आयुक्त ने शिकंजा कस दिया है। मामले में आरोपी बाबूलाल गुप्ता सहित पांच लोगों पर नौचंदी थाने में मुकदमा भी दर्ज हुआ था। लेकिन मुकदमे के बाद बाबूलाल गुप्ता हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे मिल गया। लेकिन आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने आरोपी के आवास पर सीलिंग को हरी झंडी दे दी है। दो महीने पहले आवास विकास अधिकारियों की टीम शास्त्रीनगर 193/6 बाबूलाल के आवास पर सीलिंग के लिए पहुंचे थे। जहां व्यापारियों के भारी विरोध के चलते आवास विकास की टीम को वापिस लौटना पड़ा। जिसके बाद आयुक्त ने मामले में बाबूलाल गुप्ता को अपना पक्ष रखने को कहा था। मंगलवार को आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने बाबूलाल गुप्ता के दस्तावेजों पर असहमति जताते हुए, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को निर्देशित कर दिया है। अब गेंद वापिस आवास विकास के पाले में चली गई है। अधिशासी अभियंता दीप कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में आयुक्त के निर्देश मिल गए हैं। उच्च अधिकारियों से बात कर जल्द कार्रवाई करेंगे।