हाईकोर्ट बेंच: पीएमओ भेजा ज्ञापन
मेरठ। हाईकोर्ट बेंच की शीघ्र स्थापना की मांग से संबंधित ज्ञापन प्रधानमंत्री कार्यालय भेजा गया है। मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जानी व महामंत्री देवकी नंदन शर्मा के नेतृत्व में 26 मई को प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बेंच के संबंध में प्रधानमंत्री से मुलाकात कराने की मांग की थी। जिलाधिकारी ने वह पत्र प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश, गृह एवं प्रधानमंत्री कार्यालय को भेज दिया था। इस संबंध में सचिव उत्तर प्रदेश भगवान स्वरूप का पत्र मेरठ बार एसोसिएशन के पास पहुंचा है। जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि पश्चिम में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना का ज्ञापन प्रधानमंत्री कार्यालय को भेज दिया गया है। प्रधानमंत्री से समय मिलने पर अवगत कराया जाएगा।