फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से की अवैध रास्ता खुलवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम से की अवैध रास्ता खुलवाने की मांग
विज्ञापन

मेरठ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को डीएम से वाल्मीकि बस्ती का रास्ता खुलवाने की मांग की। कांग्रेस के जन समस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री श्यामवीर सिंह ने बताया कि वार्ड-13 जय भीम नगर काली नदी के समीप गढ़ रोड पर वाल्मीकि बस्ती का आम रास्ता गेसूपुर रोड की ओर जाने वाले मार्ग को एक व्यक्ति द्वारा अवैधानिक रूप से घेराबंदी कर 20 फिट रास्ते में 10 फिट रास्ते पर अपना अवैध कब्जा किए हुए है। जिसके कारण नगर निगम द्वारा नाली व इंटर लॉकिंग टाइल्स का कार्य रूकवा दिया गया है, जिस कारण बस्ती में जलभराव की स्थिति हो गई है। इस संबंध में बस्ती के लोगों ने अनेक बार अवैध कब्जाधारी से शिकायत की लेकिन उसने उनकी बात को अनसुना कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ता ने डीएम के नाम ज्ञापन में मांग की है कि बस्ती वालों की समस्या का समाधान करते हुए अवैध कब्जा हटवाया जाए और नाली एवं टाइल्स कार्य का निर्माण पूरा कराया जाए। इस दौरान बस्ती के पीड़ित लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें