फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार संघ चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलदीप गुप्ता अध्यक्ष, मुकेश अग्रवाल महामंत्री बने
विज्ञापन


मेरठ। शारदा रोड व्यापार संघ का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। इसमें कुलदीप गुप्ता ने अध्यक्ष और मुकेश अग्रवाल ने महामंत्री पद पर जीत हासिल की।
शारदा रोड स्थित प्राइमरी स्कूल में हुए मतदान में सभी 115 सदस्यों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद पर कुलदीप गुप्ता, महामंत्री पद पर मुकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पद पर निर्दोष गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राधेश्याम गुप्ता, संगठन मंत्री पद पर मनोज जैन ने कब्जा जमाया। वहीं मंत्री पद पर वरीयता क्रम में पांच सदस्य चुने गए। उधर, उपाध्यक्ष पद पर अजय कुमार जैन और प्रचार मंत्री के पद पर संजय जैन निर्विरोध चुने गए। संयुक्त व्यापार संघ के पर्यवेक्षक के तौर पर सरदार दलजीत सिंह मौजूद रहे। प्रदीप जैन, राजू जैन, सुनील गर्ग, राजन गुप्ता, पंकज गुप्ता चुनाव अधिकारी रहे। पूर्व अध्यक्ष ब्रजेश मित्तल ने अपने कार्यकाल में सहयोग के लिए भी व्यापारी सदस्यों का आभार जताया।

किसको कितने मत मिले
अध्यक्ष पद
कुलदीप गुप्ता (विजयी) 71
रविंद्र कुमार 43

महामंत्री
मुकेश अग्रवाल (विजयी) 52
मनोज तोमर 40
अजय सिंहल 20

कोषाध्यक्ष
निर्दोष गुप्ता (विजयी) 80
रजत जैन 28

वरिष्ठ उपाध्यक्ष
राधेश्याम गुप्ता (विजयी) 54
उमेश कुमार टिक्कू 50
राजेश सिंहल 07

संगठन मंत्री
मनोज जैन (विजयी) 62
रमेश शर्मा 52

मंत्री
दीपक गर्ग (विजयी) 94
मनोज गर्ग (वियजी) 94
निनित गोयल (विजयी) 77
दीपांशु वर्मा (विजयी) 75
दीपक जैन (विजयी) 72
राजेश अरोड़ा 60
विपिन शर्मा 60
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें