फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस करोड़ का फटका झेलने को तैयार नहीं रिलायंस कैपिटल के अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंसल हो सकती है नीलामी प्रक्रिया
विज्ञापन

मेरठ। होटल हारमनी की नीलामी प्रक्रिया पर सवाल उठने खड़े हो गए हैं। रिलायंस कैपिटल के मुख्य ऑफिस मुंबई से जल्द ही जांच पूरी हो सकती है। दस करोड़ रुपये का फटका झेलने को रिलायंस कैपिटल के अधिकारी तैयार नहीं हैं। होटल की नीलामी प्रक्रिया रद्द भी हो सकती है। हिमांशु पुरी के दोस्त खंदक व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन अरोड़ा ने शुक्रवार को रिलायंस कैपिटल के मुख्य ऑफिस मुंबई में एक अधिकारी से बात की। कहा कि वैल्यू निकालने वाली कंपनी ने होटल की कीमत 31.38 करोड़ रुपये आंकी थी। उसके बाद वैल्यू 21.97 करोड़ आंकी और नीलामी में बोली 19.5 करोड़ की लगाई। जिसमें आश्वासन दिया गया कि जांच की जा रही है। मंगलवार तक जांच पूरी होने के बाद नीलामी प्रक्रिया रद्द हो सकती है। वहीं नीलामी प्रक्रिया की जांच की खबर सुनकर शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट निवासी व्यापारी नेता और होटल मालिक बेचैन होने लगे हैं। यह भी कहा गया कि कमीशन लौटाना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें