आईएसएसएफ विश्वकप में गोल्ड पर होगी शहजर की नजर
मेरठ। हाल ही में मैक्सिको में आयोजित आईएसएसएफ विश्वकप में रिकार्ड के साथ सोना जीतने वाले शहजर की नजर अगले गोल्ड पर होगी। मेरठ के मवाना खुर्द निवासी शहजर ने दस मीटर एयर पिस्टल में शूटिंग स्पर्धा में पदक हासिल किया था। 18 अप्रैल से कोरिया में आयोजित आईएसएसएफ का दूसरा विश्वकप होने जा रहा है। जिसमें शहजर प्रतिभाग करेंगे। शहजर रिजवी से फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि वह 18 अप्रैल को ही कोरिया के लिए रवाना होेंगे। कामनवेल्थ गेम्स में उनका चयन नहीं हो पाया था। जिसके बाद नेशनल राइफल एसोसिएशन आफ इंडिया ने उनको अगले चार वर्ल्ड कप का रास्ता साफ किया था। शहजर ने बताया कि कामनवेल्थ गेम्स से बड़ी भूमिका आईएसएसएफ विश्वकप की होती है। कामनवेल्थ का रिकार्ड काउंट नहीं होता है। जबकि विश्वकप के सभी रिकार्ड में काउंट होते हैं। जिससे कामनवेल्थ, एशियन और ओलंपिक गेम्स का रास्ता साफ होता है। जिसके लिए वो पूरी मेहनत कर रहे हैं। शहजर ने कहा कोरिया में होने वाले दूसरे विश्वकप में वो एक बार फिर भारत को स्वर्ण पदक दिलाने को बेताब हैं।
खास बातें:
18 अप्रैल से कोरिया में शुरू हो रहा है दूसरा शूटिंग विश्वकप