निजी स्कूलों के खिलाफ छात्रसभा का प्रदर्शन
मेरठ। निजी इंटर कॉलेजों में फीस बढ़ोतरी के विरोध में समाजवादी छात्रसभा के बैनर तले छात्रों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कॉलेजों में ज्यादातर गरीब व किसान के छात्र पढ़ते है। स्कूल संचालक बिना किसी तथ्य के आधार पर छात्रों से ट्यूशन फीस एवं बिल्डिंग फीस, स्पोर्ट्स, समर कैंप, कॉलेज टूर आदि के नाम पर अभिभावकों से अवैध वसूली की जा रही है जिसमें शहर के बड़े एवं छोटे स्कूल कॉलेज लिप्त हैं। जिला उपाध्यक्ष राहुल वर्मा ने आरोप लगाया कि सभी प्राइवेट विद्यालय ड्रेस, किताब स्वयं देकर अभिभावकों से मोटी रकम वसूल रहे हैं जो प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गए शिक्षा नियम को ताक पर रखे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि इस संबंध में कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन भी जिला प्रशासन को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान आजाद राजपूत, मोनिश अंसारी, शादाब चौधरी, भानू वर्मा, शाहरूख, फराकत चौहान, अनस सिद्दीकी, राहुल वर्मा, विशाल डागर, अकरम ठाकुर, तालिब सैफी, परवेज राणा, गुलशेर राणा, सलमान अहमद आदि रहे।