महिलाओं के कल्याण पर सेमिनार में चर्चा कल
मेरठ। मेरठ कॉलेज के शिक्षा विभाग एवं विवि कैंपस के इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज विभाग की तरफ से शनिवार को बृहस्पति भवन में महिला कल्याण अवसर एवं चुनौतियां विषय पर नेशनल सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। सेमिनार में महिला आयोग दिल्ली की अध्यक्ष रेखा शर्मा और राज्यपाल के विधि सलाहकार एसएस उपाध्याय एवं कुलपति प्रो. एनके तनेजा अतिथि होंगे। संयोजन सचिव डॉ. मंजू गुप्ता ने बताया कि संगोष्ठी में एसएसपी मंजिल सैनी, सीडीओ आर्यका अखौरी और एसीएमओ पूजा शर्मा महिला सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं के बारे में चर्चा करेंगी। द्वितीय सत्र में मेडिकल कॉलेज के गायनी विभाग की डॉ. अभिलाषा गुप्ता, डॉ. पूनम देवदत्त, डॉ. रीमा वार्ष्णेय, डॉॅ. सरिता त्यागी भी विचार रखेंगी। कन्वीनर अपेक्षा चौधरी ने बताया कि संगोष्ठी में महिला अधिकारों के प्रति कटिबद्धता की शपथ दिलाई जाएगी। डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर ने बताया कि सेमिनार में शामिल होने के लिए बृहस्पति भवन और इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज विवि कैंपस में रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। प्रेस वार्ता में डॉ. राजीव कुमार गुप्ता, प्रो. सत्यप्रकाश मौजूद रहे।