दोघट (बागपत)। कस्बे की पट्टी भौजान चौपाल में कस्बावासियों ने पशुओं में फैल रही बीमारी को लेकर यज्ञ का आयोजन किया। पिछले बीस दिन से पशुओं में खुरपका और मुहंपका बीमारी फैली हुई है। अब तक बीमारी से लगभग 16 पशुओं की मौत हो चुकी है कस्बावासियों ने सोमवार को चौपाल पर यज्ञ किया। यज्ञ में सैकड़ों लोगों ने आहुतियां डालकर ईश्वर से पशुओं में फैली बीमारी को दूर करने के लिए प्रार्थना की। पंडित निधीश शर्मा ने यज्ञ कराया। इसमें विनोद पंवार, खाप चौधरी धर्मवीर सिंह पंवार, नरेंद्र सिंह, सुरेंद्र मंशा, राम यशपाल, जगमोहन सिंह, कृष्णपाल आदि रहे।