मेरठ। भारतीय नूतन वर्ष के उपलक्ष्य में माधव नगर वैशाली कॉलोनी से पथ संचलन आरंभ होकर फूलबाग, नेहरूनगर, पंचशील, गढ़ रोड होते हुए संपन्न हुआ। विभाग प्रचारक अनिल ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर नगर संघचालक अनुपम, कार्यवाह सुधाकर, प्रमोद, नीरज, केपी, राजेश, महेश, अनुज व विपुल सहित काफी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।