बागतप। हाईटेंशन विद्युत की चिंगारी से दो गांवों में 24 बीघा ईख की फसल जल गई। फैजपुर निनाना गांव में हाईटेंशन लाइन से जयपाल की सात और वेदपाल की 10 बीघा ईख की फसल में आग लग गई। इससे दोनों किसानों को हजारों रुपये का नुकसान हो गया। तेड़ा गांव में दो किसानों ने सात ईख की फसल हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से जल गई। किसानों ने प्रदर्शन कर डीएम से हस्तक्षेप कर विद्युत निगम से फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की।