रिश्वत मांगने का मामला सीएम तक पहुंचा
बागपत। बच्चों के ऑपरेशन करने के नाम पर सात हजार रुपये की रिश्वत मांगने की शिकायत मुगलपुरा निवासी पिता यासीन सलमानी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है। आरोप है कि उसके पास डॉक्टर की ओर से समझौते का दबाव डलवाया जा रहा है। उसने बताया कि बच्चे हर्निया के ऑपरेशन करने के नाम पर शहर की सीएचसी के एक डॉक्टर ने पहले पांच हजार की रिश्वत मांगी , इसके बाद सात हजार रुपये मांगे। डीएम से भी इसकी शिकायत की। कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मुख्यमंत्री के संदर्भ ऑनलाइन शिकायत की है। बताया कि उसकी शिकायत दर्ज हो गई। बताया कि उक्त डॉक्टर द्वारा अन्य लोगों को उसके पास भेजकर समझौता करने का दबाव डलवा रहा है।