मेरठ। मेरठ की गरिमा अग्रवाल सिल्वर स्क्रीन पर दिखेंगी। नए साल में गरिमा की फिल्म हसीना रिलीज हो रही है। फिल्म में गरिमा ने अभिनेता की मां का किरदार निभाया है । इस फिल्म को ऋषि आजाद ने लिखा है। निर्देशन विक्की राणावत ने किया है। जल्द ही गरिमा की दो और फिल्में रिलीज होंगी। गरिमा टीवी सीरियल ‘कसम’, ये रिश्ता क्या कहलाता है , संतोषी मां, अधूरी कहानी हमारी, बालिका वधू, कुंडली भाग्य, सावधान इंडिया आदि में अभिनय कर चुकी हैं।