फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन शक्ति मंच की बैठक में संगठन का विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंद किरण जाटव बने जिलाध्यक्ष
विज्ञापन

मेरठ। जिमखाना मैदान अपार चैंबर में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय जन शक्ति मंच की बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोनू कुमार तानिया ने मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन वर्मा के निर्देश पर चंद किरण जाटव को मेरठ का जिलाध्यक्ष बनाने की घोषणा की। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश शर्मा को मेरठ मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर रहे उमा शंकर को इसी पद पर पुन: नियुक्त किया। मो. इरशाद को महानगर अध्यक्ष, डॉ. सोनू को महानगर उपाध्यक्ष, देवेंद्र सिंह जाटव को महानगर महामंत्री बनाया गया। संचालन समाजसेवी गुलशन बौद्घ ने किया। छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र, अंकुर, सत्यपाल सिंह, सागर, बुंदू खां, मोती लाल सिंघानिया, अजय जाटव, धर्मपाल सिंह, वेदपाल सिंह, एजाज हुसैन, मो. खालिद, अक्षय यादव, आशीष वाल्मीकि और कालीचरण जाटव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें