कंकरखेड़ा। खड़ौली गांव में भाजपा पार्षद रेणु सैनी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 93वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि कैंट विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल रहे। इस दौरान विधायक ने पार्षदों को वाजपेयी का चित्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन मुल्तान नगर मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने किया। महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, पूर्व विधायक हरपाल सैनी, बिजेंद्र अग्रवाल, विपिन जिंदल, राजीव गुप्ता, बीना श्रीवास्तव, पूनम गुप्ता, पंकज गोयल, मनोज सैनी, नवनीत गुप्ता, नरेश नागर, खेमचंद सैनी आदि मौजूद रहे।