कंकरखेड़ा (मेरठ)। गाजियाबाद के वसुंधरा निवासी अनिल जखमोला पुत्र एसपी जखमोला एक फार्मा कंपनी में जॉब करते हैं। बृहस्पतिवार सुबह वह परिवार के साथ कर से उत्तराखंड जा रहे थे। हाईवे पर शोभापुर गांव के सामने पीछे से आए एक ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इससे कार पलट गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने घायल अनिल, रविता देवी, आशीष, मनुश्री समेत अन्य को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पीड़ित ने तहरीर दी है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।