मेरठ। भारतीय गर्ल्स इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। इसका शुभारंभ कैंट बोर्ड की उपाध्यक्ष बीना वाधवा ने किया। यहां विशिष्ट अतिथि अजय रस्तोगी रहे। विद्यालय प्रबंधक रवि माहेश्वरी ने अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्ष महेश सिंघल ने विद्यालय की उपलब्धियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। वहीं, छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। आयोजन में उपाध्यक्ष विनोद गोयल, कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, उपप्रबंधक साधना मित्तल समेत सदस्यों ने सहयोग दिया। प्रिंसिपल सुमन लता शर्मा ने सभी का आभार जताया।