फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कम्युनिस्टों प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जन समस्या को लेकर कम्युनिस्टों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मेरठ। जन समस्याओं को लेकर बुधवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जिला इकाई के बैनर तले कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कामरेड शरीफ अहमद ने कहा कि बिजली की बढ़ी दर ने किसानों, शहरी दस्तकारों की कमर तोड़ दी है। पहले से ही किसानों को उत्पादन का सही मूल्य और मजदूरों को उसकी वाजिब मजदूरी नहीं मिल रही है। महंगाई पर सरकार अंकुश नहीं लगा पा रही है। जमाखोरी एवं भ्रष्टाचार चरमसीमा पर है। कामरेड सतपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश में बढ़ते अपराधों से जनता में असुरक्षा की भावना व्याप्त हो रही है। गरीब जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। इससे लोगों में सरकार के प्रति नाराजगी है। इन सभी मुद्दों एवं समस्याओं का समाधान करने की मांग को लेकर राज्पाल के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। पार्टी कार्यकर्ता तसलीम, रणजीत सिंह, आरबी शर्मा, विजय शर्मा, साबिर, अलखेर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें