लावारिस हालत में मिला आठ साल का बच्चा
मेरठ। शास्त्रीनगर में कुटी चौराहा के पास बृहस्पतिवार को एक आठ साल का बच्चा घूमता हुआ मिला। वहां मौजूद सुरेंद्र कुमार ने नौचंदी थाने में इसकी सूचना दी। इसके बाद चाइल्ड लाइन मेरठ की निदेशिका अनीता राणा टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बच्चे से पूछताछ की, लेकिन वह अपना नाम, पता व अन्य जानकारी नहीं दे सका। इस पर बच्चे को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। टीम के संयोजक रोहित गोयल ने बतया कि बच्चे के परिजनों की तलाश की जा रही है। बता दें कि जनहित फाउंडेशन के माध्यम से संचालित चाइल्ड लाइन बेसहारा बच्चों की मदद कर रही है। इसका लाभ कोई भी बच्चा 1098 नंबर पर फ ोन करके ले सकता है।