हवन कर शहीद अजेंद्र तोमर को याद किया
बिनौली (बागपत)। शहीद अजेंद्र तोमर की शहादत को पांच साल पूरे होने पर बुधवार को बिजवाड़ा गांव में हवन का आयोजन किया। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीणों ने शहीद की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य धीरज उज्ज्वल, प्रधान अरविंद तोमर, सौराज सिंह, ब्रजपाल सिंह शास्त्री, रवि पंवार, मा. सीताराम, राजू तोमर सिरसली, किरण पाल प्रधान, ब्रह्म पाल सिंह, प्रवीण आदि रहे। ग्राम प्रधान अरविंद तोमर ने बताया बिजवाड़ा गांव के किसान शोराज सिंह के पुत्र अजेंद्र तोमर वर्ष 1999 में सेना में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ। सेना में उन्होंने कमांडों ट्रेनिंग भी की। अजेंद्र तोमर दो माहर रेजीमेंट में नायक बन गया। 13 दिसंबर 2012 को जांबाज अजेंद्र जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में नोसेरा चेकपोस्ट पर आतंकियों से लोहा लेते शहीद हो गया था।