नेशनल बाक्सिंग में सुनील को गोल्ड
मेरठ। कोलकाता में 7-10 दिसंबर तक चली ऑल इंडिया सीनियर बालक एवं बालिका बाक्सिंग प्रतियोगिता में 60 किग्रा. भार वर्ग में स्टेडियम के सुनील चौहान ने गोल्ड मेडल जीता है। उप क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली ने सुनील को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया। क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने बताया सुनील के मेरठ आगमन पर उन्हें स्टेडियम में सम्मानित किया जाएगा।