एनसीसी कैडेट्स ने बनाए पोस्टर
मेरठ। सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना गेट में बृहस्पतिवार को एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता का संदेश दिया। कैडेट्स ने पोस्टर बनाकर लोगों को जीवन में सफाई का महत्व समझाया। स्कूल में स्वच्छ भारत अभियान के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शुभारंभ कॉलेज प्राचार्या रेखा शर्मा और एनसीसी ऑफिसर डॉ. अलका त्रिवेदी ने किया। छात्राओं को सफाई क ा महत्व बताया। कैडेट्स ने पोस्टर बनाए। प्रतियोगिता में खुशी प्रथम, शाजिया व ईशु दूसरी एवं दीपांशी तीसरी विजेता बनी। संयोजन पूनम शर्मा का रहा। मंतशा, तसनिया, आकांक्षा, दीप्ति, मुस्कान और हवलदार कोविंदर ने सहयोग दिया।