नारी सुरक्षा की जानकारी दी
मेरठ। कनोहर लाल महिला डिग्री कॉलेज में छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं आत्मरक्षा की जानकारी दी गई। कॉलेज में बृहस्पतिवार को शिविर का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया रहे। कॉलेज प्राचार्या वीना प्रकाश ने अतिथि का स्वागत किया। छात्राओं को पुलिस से मदद कैसे लें इसकी जानकारी दी। संचालन डॉ. राखी त्यागी संयोजिका महिला उत्पीड़न रोकथाम प्रकोष्ठ ने किया। अंशु बंसल, प्रियंका अग्रवाल, दीपा जैन, शिप्रा, शिखा, रिंकी, सतीश कुमार राय, रवि अग्रवाल ने सहयोग दिया।