अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों ने किया प्रदर्शन
मेरठ। डिग्री कॉलेज और तकनीकी कॉलेजों में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। शुक्रवार को पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सम्राट मलिक के नेतृत्व में छात्र सीसीएसयू कुलसचिव के पास पहुंचे। उन्होंने कहा कि खिर्वा रोड जेवरी स्थित तकनीकी कॉलेज एवं एक अन्य कॉलेज में बीए, बीकॉम और अन्य कोर्स संचालित हैं। स्टाफ न होने के कारण छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने कॉलेज की मान्यता समाप्त करने की मांग की।