कंकरखेड़ा। मेेहंदी मोहल्ला स्थित आर्य समाज मंदिर में शुक्रवार को आर्य समाज का 27वां वार्षिकोत्सव धर्म रक्षा सम्मलेन के रूप में मनाया गया। अध्यक्षता कर्नल ओमेंद्र सोम ने की और संचालन आर्य समाज के पूर्व प्रधान भीष्म सिंह आर्य ने किया। मुख्यातिथि विद्या सागर आर्य रहे। स्वामी चंद्रदेव ने ध्वजारोहण किया। रुड़की से पधारे प्रसिद्ध भजनोपदेशक कल्याण सिंह वेदी के भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। स्वामी चंद्रदेव व वैदिक विद्वान पं. शिव कुमार शास्त्री ने कहा कि धर्म विहीन व्यक्ति पशु के समान है। धर्म से जीवन का आधार है। विद्या सागर ने कहा कि राष्ट्र को धर्मनिरपेक्ष की अपितु संप्रदाय निरपेक्ष होने की आवश्यकता है। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम तीन दिन तक चलेगा। प्रधान भेारत बंधु रस्तोगी, मंत्री महावीर सिंह, राजवीर आर्य, धर्मपाल, निर्मल आर्य, अमृत आर्य, लक्ष्मण सिंह वर्मा, कृष्ण लाल भल्ला, सुदेश ग्रोवर, दीन दयाल आर्य, ललिता ठाकुर, प्रभा वशिष्ठ, शकुंतला, सुष्मा रस्तौगी, बिमलेश, शिखा गुप्ता, रमेश चंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।