फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारोतोलक में निवेश और अभिषेक ने जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल(सहारनपुर)। गाजियाबाद में आयोजित भारोत्तोलन प्रतियोगिता में कस्बे के चौ. कलीराम महाविद्यालय की ओर से खेलते हुए दो छात्रों द्वारा मैडल जीतने पर विद्यालय परिसर में उन्हें सम्मानित किया गया। कोच सुनील स्वामी ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता गाजियाबाद के एमएमएच महाविद्यालय में 13 और 14 नवंबर को आयोजित की गई। इसमें कस्बे के निवेश नौसरान ने अपने भार वर्ग में रजत और अभिषेक यादव ने कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में चौ. चरण सिंह युनिवर्सिटी मेरठ के क्षेत्र में आने वाले सभी महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। दोनों छात्रों को विद्यालय परिवार ने सम्मानित किया। इस दौरान कॉलेज सचिव रजनीश नौसरान, अमिता चौहान, पुरण सिंह, अशोक सक्सेना, परजीत सिंह, प्रवीण, पर्व, नितिन, इकरार, मनोज, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें