पुआल में लगी आग
दोघट (बागपत)। कान्हड़ गांव में डेयरी में पशुओं को खिलाने के लिए एकत्र पुआल में रविवार को देर रात्रि में आग लग गई। इससे किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। डेयरी मालिक गजेंद्र ने बताया कि बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर एक डेयरी के पास लगे लाखों रुपये की कीमत की पुआल रखी है, इसमें किसी कारण से रविवार को देर रात्रि में आग लग गई। उस समय वह डेरी पर सो रहा था। आग की लपटों को देखकर नींद खुल गई। शोर मचाने के बाद ग्रामीण एकत्र हो गए। प्रयासों के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया गया है। सोमवार सुबह तक अग्नि को शांत किया । डेयरी मालिक ने पराली पशुओं को खिलाने के लिए खरीदी थी। थाने में इसकी शिकायत की।