दत्तनगर गांव से रोडवेज बस सेवा शुरू होने से ग्रामीणों के चेहरे खिले
पिलाना (बागपत)। दत्तनगर गांव में रोडवेज बस सेवा शुरू होने से ग्रामीणों के चेहरे खिल गए। उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह को बधाई दी। लोगों ने बताया कि मेरठ से खेकड़ा चलने से सैकड़ों लोगों को लाभ मिलेगा। इधर-उधर से होते हुए मेरठ या खेकड़ा सहित अन्य गांवों में जाना पड़ता था। मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। जोगेंद्र गिरि, गुरूवचन गिरि, दीपक गिरि, जयसिंह प्रजापत, रहीसुद्दीन मौजूद रहे।