फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रांत ने वुशु चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। रोहटा रोड स्थित गोकुल विहार निवासी विक्रांत बालियान ने वूशु में स्वर्ण पदक हासिल किया है। उनकी कोच पूजा गुलिया ने बताया कि साउथ कोरिया में 14 से 21 सितंबर तक आठ दिवसीय जूनियर अंतर्राष्ट्रीय वूशु चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विक्रांत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया। सोमवार को विक्रांत का घर लौटने पर स्वागत किया गया। मां नीलम बालियान ने विक्रांत को तिलक लगा आशीर्वाद दिया। इस दौरान प्रकाश वीर बालियान, चौ. कल्याण सिंह, चौ. हरवीर सिंह, चौ. अमन सिंह, सतेंद्र सिंह, धनपाल सिंह, समाज सेवी चौ. जय सिंह, एसपी सिंह, साहब सिंह, भोपाल सिंह, हरिराज शर्मा, डिंपल चौधरी, किरन पाल, देवेंद्र राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें