कीर्तन दरबार के लिए प्रचार दल रवाना
मेरठ। वीर खालसा दल उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आगामी एक व दो अक्तूबर को गुरु तेग बहादुर स्कूल कैंट में प्रांत स्तरीय आत्मरस कीर्तन दरबार और खालसा चेतना दरबार का आयोजन होगा। जिसके प्रचार के लिए एक दल सरदार मनजीत सिंह कोछड़ के नेतृत्व में गुरुद्वारा सत्संग सदर से रवाना हुआ। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, अलीगढ़, मुरादाबाद मंडल से संगत के अलावा सिख कौम की बड़ी शख्सियत शिरकत करेंगी। इस दौरान मनजीत सिंह चड्ढा, गुरमीत साहनी, महेंद्र सिंह, हरमोहन सिंह, हरदेव सिंह, देवेंद्र सिंह जुगनू, लक्की, परमजीत कौर, तजेंद्र कौर आदि मौजूद रहे।