स्वाइन फ्लू के पांच नए मरीज मिले
मेरठ। स्वाइन फ्लू के पांच नए मरीज मिले हैं, जिनमें चार मेरठ के हैं। जिले में अब तक 369 लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब से सोमवार को जिन लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है, उनमें मेरठ के नईम अख्तर, यासमीन, साजिद और दो वर्षीय भावेश हैं। सावित्री शामली की हैं। उन्होंने बताया कि मेडिकल में अब तक 1290 सैंपलों की जांच हुई, जिनमें 489 लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें मेरठ के 366 लोग हैं।