मेरठ। शाहपीर गेट पुलिस चौकी क्षेत्र में घर के बाहर शरारती तत्वों द्वारा कूड़ा डालकर परेशान करने की शिकायत मंडलायुक्त कार्यालय पर की गई है। बुधवार को स्थानीय निवासी मोहम्मद सादिक कुछ लोगों के साथ मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे। आरोप लगाया कि शरारती तत्वों ने उनका जीना दुश्वार कर रखा है। घर के बाहर कूड़ा और गंदगी की वजह से उनका पूरा परिवार बीमार हो गया है। दो सितंबर को ईदुल अजहा है। यह लोग कुरबानी करके अवशेष आदि गंदगी यहीं पर डालेंगे। यहां कुछ हिंदू परिवार भी रहते हैं। जिससे यहां गंदगी के कारण सांप्रदायिक विवाद होने का भी अंदेशा है, जबकि कुछ ही दूरी पर खत्ता है। मंडलायुक्त से कार्रवाई कराने की मांग की गई है।