मेरठ। भारत विकास परिषद हस्तिनापुर के 54वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर सुभारती लॉ कॉलेज में पारिवारिक प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम में कृष्ण भक्ति, पद्मिनी का जौहर पर नाटिका प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि डॉ. रामकुमार गुप्ता, प्रांतीय अध्यक्ष नरेश चंद गोयल, डॉ. केशव दत्त गुप्ता, अनिरूद्घ, कु़लभूषण मुख्य रूप से मौजूद रहे। संचालन मृदुला गोयल ने किया। डॉ. नितिन दालभ, अनुराग दुबलिश, विनीत संगल, सतेंद्र कुमार गुप्ता, नवीन सिंघल, महिला संयोजिका माला चंद्रा उपस्थित रहे।