केवी सिख लाइंस में लगी युवा संसद
मेरठ। केंद्रीय विद्यालय सिख लाइंस में शनिवार को युवा संसद का आयोजन हुआ। छात्रों ने सदन में बहस, अनुशासन को समझा। सरकार व विपक्ष के बीच बहस का लाइव प्रदर्शन हुआ। 23 अगस्त को दिल्ली में केवी संगठन की ओर से युवा संसद लगेगी। इसमें केवी सिख लाइंस के छात्र भी शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर हरिकांत अहलूवालिया, विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर देवाशीष चौधरी शामिल रहे। प्रिंसिपल डॉ. दिवाकर सिंह ने स्वागत किया। संचालन निरुपम गुप्ता ने किया। सिम्मी सिंह, परिमल व राजेंद्र यादव ने सहयोग दिया।