नहीं सुधर रही संगम की चाल
मेरठ। पिछले दस महीने से संगम एक्सप्रेस समय की पटरी पर नहीं आ सकी है। बृहस्पतिवार को भी यह ट्रेन निर्धारित आगमन समय से दो घंटे देरी से सिटी स्टेशन पर पहुंची। जबकि इसके साथ ही लेट चल रही नौचंदी एक्सप्रेस बीच-बीच में यात्रियों को राहत देती रहती है। यह ट्रेन सिर्फ आधा घंटा देरी से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि दोनों ट्रेनों को राइट टाइम कराने के लिए लगातार प्रयास चल रहा है।