फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराग के दो लाख लीटर दूध से बनेगी ईद पर शीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ईद के मौके पर पराग दुग्ध संघ गगोल ने दूध की सप्लाई चार गुना से भी अधिक बढ़ा दी है। पराग दुग्ध संघ गगोल के महाप्रबंधक सीबी सिंह का कहना है कि पराग से रोजाना मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मोदीनगर को करीब 45 हजार लीटर दूध की सप्लाई होती है। ईद पर शीर में दूध की काफी खपत होती है इसलिए ईद पर यह सप्लाई बढ़ाकर दो लाख लीटर से अधिक की गई है। जीएम का कहना है कि ईद पर दूध की कमी नहीं होगी वहीं, त्योहार पर कोई रेट न बढ़ाते हुए पराग का फुल क्रीम दूध 52 रुपये लीटर ही मिलेगा। महानगर और मोदीनगर को पराग ने रविवार शाम तक 72 हजार लीटर दूध सप्लाई किया था। इसके अलावा अन्य दूध कंपनियां और पशु डेरियों से भी दूध की सप्लाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें