मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र निवासी 10 वर्षीय बालिका से 30 साल का एक शख्स साल भर से दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि बालिका पड़ोस में पढ़ने के लिए जाती थी। पड़ोसी जाहिद नाम का शख्स इस पर बुरी नजर रखने लगा। उसने बालिका को पैसे व खाने के सामान का लालच दिया। मौका मिलते ही वह अक्सर खाने का सामान व पैसे उसको पकड़ा देता। इस प्रकार उसने किशोरी को अपने शिकंजे में फंसा लिया। फिर एक दिन मौका मिलते ही उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। बताया जाता है कि जाहिद एक साल से ऐसा कर रहा था। बालिका को देखकर परिवार को कुछ शक हुआ। उसकी मां ने जब पूछताछ की तो उसने सब कुछ बता दिया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद