फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 10 छात्र-छात्राओं का लेंसकार्ट में चयन

विज्ञापन
महालक्ष्मी पैरामेडिकल कॉलेज के 10 होनहार छात्र-छात्राएं लैंसकार्ट में चयन के लिए प्रतिभाग करते 
विज्ञापन
मवाना। महालक्ष्मी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की इकाई महालक्ष्मी पैरामेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल ने डिप्लोमा इन ऑप्टोमेट्री अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं का चयन लेंसकार्ट कंपनी द्वारा कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से किया गया। लिखित परीक्षा में लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। चयनित 40 छात्र-छात्राओं ने समूह चर्चा में हिस्सा लिया। साक्षात्कार के लिए 30 छात्र-छात्राएं पहुंचे। कंपनी की चयन समिति ने 10 छात्र-छात्राओं को नियुक्ति के लिए चुना। चयनित छात्रों को 4 लाख रुपये वार्षिक पैकेज के साथ पुणे, बेंगलुरु, नोएडा और गाजियाबाद स्थित लेंसकार्ट के विभिन्न कार्यालयों और शाखाओं में कार्य करने का अवसर मिलेगा। कॉलेज चेयरमैन डॉ. प्रवीण मित्तल ने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। कॉलेज निदेशक डॉ. मोहित यादव ने यह सफलता निकट भविष्य में आने वाले नवागंतुक छात्र-छात्राओं को प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें