फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में 10 लोगों की मौत:  अखिलेश यादव ने फोन पर की पीड़ितों से बात, कहा- मैं आपके साथ हूं

Tue, 17 Sep 2024 12:15 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने जाकिर कालोनी में मारे गए लोगों के परिजनों से बात की। उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। 
विज्ञापन
Akhilesh Yadav - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष जानू चौधरी ने सोमवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से पीड़ित परिवार की व्हाट्स कॉल पर बात कराई। मृतक साजिद के भाई आबिद और बहनोई सलीम से उनकी बात हुई। 
विज्ञापन

इन दोनों ने बताया कि अखिलेश यादव ने उनसे कहा कि दुख की इस घड़ी में समाजवादी पार्टी आपके साथ है। मैं भी आपके साथ हूं। पार्टी की तरफ से जो भी संभव होगा, वह आर्थिक मदद कराई जाएगी। मैं भी पीड़ित परिवार से मिलने मेरठ आऊंगा। जानू चौधरी ने बताया कि वह लखनऊ में हैं, उन्होंने अपने फोन से बात कराई है।
 
विज्ञापन

जाकिर कालोनी पहुंचे सांसद राजकुमार सांगवान और अन्य। - फोटो : अमर उजाला
डा. राजकुमार सांगवान ने भी जाना हाल
बागपत से रालोद सांसद डा. राजकुमार सांसद सोमवार को जाकिर कॉलोनी पहुंचे और पीड़ितों का हाल जाना। उन्होंने सरकार से भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। वहीं दूसरी ओर कौमी अकलियती महाज ने सरकार से मरने वालों के परिजनों को 20-20 लाख व घायलों को दो-दो लाख रुपये मुआवजे की मांग की। पूर्व सिंचाई मंत्री डा. मैराजुद्दीन अहमद ने इस बाबत मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें