मेरठ। यति चेतनानंद सरस्वती की स्मृति में 10 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर रविवार को शास्त्री नगर में शुरू हुआ। प्रशिक्षक पूर्णेंदु झा ने प्रतिभागियों को आत्मरक्षा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि यह कौशल प्रत्येक महिला और युवती के लिए जरूरी है। प्रशिक्षक ने ताइक्वांडो की बुनियादी तकनीक सिखाईं। जिनमें शारीरिक संतुलन, मुद्रा, अवरोधन तकनीक, किक और पंच शामिल रहे। प्रतिभागियों को विषम परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा के उपाय भी बताए गए। आयोजक उदिता शर्मा ने बताया कि यह शिविर 17 जून तक प्रतिदिन शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक चलेगा। इस अवसर पर अनेक गणमान्य लोग और प्रतिभागी उपस्थित रहे। संवाद