मेरठ। शहर में लॉकडाउन के दौरान होम डिलीवरी की व्यवस्था से भी लाभ मिला है। इसके लिए पहले दिन से ही प्रशासन ने कंपनियों से संपर्क कर कार्य शुरू किया था। अभी तक 10 कंपनियों द्वारा की गई होम डिलीवरी से चार करोड़ 95 लाख 67 हजार 511 की आमदनी हुई। इन कंपनियों ने शहर के सात हजार 532 उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध कराई। वहीं, अब 11 हॉट स्पॉट को सील किया गया। वहां भी लोगों की समस्या के मद्देनजर होम डिलीवरी की व्यवस्था है। इसके लिए इन कंपनियों के हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके सुविधा ले सकते हैं। हालांकि, घर पर होम डिलीवरी का एक रुपये की सीमा तय है। इस ऑनलाइन डिलीवरी के मुकाबले में बिग बाजार और मेट्रो आगे रहे हैं। इन्होंने एक-एक करोड़ से अधिक की आमदनी की है।