फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दौराला में 1.26 लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला में युवक के पैर में गोली मारकर 1.26 लाख लूटे
विज्ञापन

मेरठ/दौराला। एनएच-58 स्थित दौराला में शुक्रवार दोपहर देवबंद निवासी जाने आलम को गोली मारकर बदमाशों ने 1.26 लाख रुपये लूट लिए। अस्पताल से सूचना मिलने पर शनिवार सुबह दौराला पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी कैमरे खंगाले। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि जानेआलम के साथ कार में एक महिला भी थी। उक्त महिला के बारे में पुलिस पता लगा रही है। पुलिस ने मामला संदिग्ध बताकर जांच करने की बात कही है।
देवबंद के गांव लगपुरा निवासी जाने आलम शुक्रवार को दिल्ली में अपने मामा महबूब के यहां से पांच लाख रुपये लेकर लौट रहे थे। आरोप है कि शुक्रवार दोपहर तीन बजे सिवाया टोल पार करने के बाद एक अस्पताल के सामने बदमाशों ने जानेआलम की कार ओवरटेक उसे रोक लिया। बदमाशों ने एक लाख 26 हजार लूट लिए, जबकि 3.74 लाख बच गए। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके पैर में गोली मार दी। पुलिस को सूचना नहीं दी गई। जानेआलम देवबंद में एक अस्पताल में जाकर भर्ती हो गए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह देवबंद से वह मेरठ में एक अस्पताल में रेफर हुए। अस्पताल से मीमो मेडिकल थाने पहुंचा, तब जाकर दौराला पुलिस को घटना की जानकारी हुई। इंस्पेक्टर दौराला रमाकांत पचौरी ने बताया कि जाने आलम ने अकेले कार से लौटने की बात पुलिस को बताई। 3.74 लाख रुपये उसने दूसरे बैग में होना बताया। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने सिवाया टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखे, जिसमें जाने आलम के साथ कार में एक महिला बैठी दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि जाने आलम या उसके परिवार ने लिखित शिकायत थाने में नहीं दी। थाने में अस्पताल से मीमो आया था, उसके बाद ही पुलिस ने जांच शुरू की। उनके साथ महिला कौन थी, इन सभी पहलुओं की जांच करने में पुलिस जुटी है। प्राथमिक जांच में खुद ही पैर में गोली लगने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें