फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पुलिस चौकी में रोजा इफ्तार, वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने सब इंस्पेक्टर को किया लाइनहाजिर

Wed, 26 Mar 2025 12:50 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

जाकिर कालोनी पुलिस चौकी के नवनिर्मित भवन का एसएसपी डा. विपिन ताडा ने दस दिन पहले उद्घाटन किया था। उसी दिन यहां रोजा इफ्तार कराया गया। चौकी प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह को लाइनहाजिर करते हुए जांच भी बैठा दी गई।
विज्ञापन
चौकी में रोजा इफ्तार कराते प्रभारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवनिर्मित पुलिस चौकी में रोजा इफ्तार पार्टी कराना चौकी प्रभारी को भारी पड़ गया। रोजा इफ्तार का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो कि वायरल हो गया। इसके बाद एसएसपी ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र प्रताप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही विभागीय जांच भी बैठा दी। 

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने लोहिया नगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी पुलिस चौकी में रोजा इफ्तार कराने पर चौकी प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस चौकी के नए भवन का दस दिन पहले ही एसएसपी ने लोकार्पण किया था। उसी शाम चौकी प्रभारी ने चौकी के अंदर ही रोजा इफ्तारी कराई थी। इस दौरान किसी ने वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने मंगलवार देर रात चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच बैठा दी।



विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें