फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: वनवासियों के लिए जिपं सदस्य ने बनवाया 200 मीटर का रास्ता

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के कमालपुर कोलौरा गांव में रास्ता बनने के बाद खुशी जाहिर करते 
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के कमालपुर कोलौरा गांव के वनवासियों के के लिए जिला पंचायत सदस्य संतोष राजभर ने शनिवार को मुख्य मार्ग से बस्ती तक कच्चा रास्ता रास्ता बनवाया। सड़क की मांग को लेकर वनवासियों ने 19 अगस्त को तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया था। एसडीएम को पत्रक सौंपा था। वनवासियों का आरोप था कि प्रधान और ब्लॉक कार्यालय के अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी रास्ता नहीं बनाया गया। चार दशक से वनवासी पगडंडी के सहारे मुख्य मार्ग तक आते जाते थे। इनकी समस्या को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य शनिवार को जेसीबी लेकर गांव में पहुंचे। खुद के खर्च से 200 मीटर लंबा कच्चा रास्ता बनवाया। संतोष राजभर ने बताया कि कागज में रास्ता नहीं था, लेखपाल द्वारा पैमाइश कराने के बाद जो जमीन बची थी उसी जमीन में रास्ता बनवाया गया है। इसके लिए कुछ मजदूर और जेसीबी लगातार दो दिन तक काम की। वनवासी राजेश वनवासी, साजन वनवासी, राहुल वनवासी, संतोष वनवासी, रमेश वनवासी, प्रमिला, मालती, उर्मिला, मुनिया, ममता ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार प्रधान और रानीपुर ब्लॉक पर शिकायत की गई थी। रास्ता नहीं होने से बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाने में परेशानी होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें