वलीदपुर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र देवलास बाजार में शुक्रवार की तेज रफ्तार से मुहम्मदाबाद गोहना की तरफ जा रहे एक मैजिक चालक ने सड़क पार कर रहे एक ब्यक्ति को अनियंत्रित होकर सामने से जोरदार टक्कर मार दिया। इसके साथ ही बेकाबू मैजिक सड़क किनारे ठेला लगाकर जलेबी बना रहे ठेला और एक गुमती को टक्कर मार दिया। घटना के बाद भाग रहे चालक कोदुकानदारों ने पकड़ कर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। पुलिस वाहन समेत चालक को सिकटिया चौकी ले गई और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुहम्मदाबाद गोहना भर्ती कराया।जहां घायल की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के इटौरा चौबेपुर निवासी अवधेश पुत्र सकलदेव गोड़ घर से देवलास बाजार में कुछ सामान खरीदने गया था।सामान लेकर सड़क पार कर रहा था।कि घोसी की तरफ से तेज रफ्तार से मुहम्मदाबाद गोहना जा रहे मैजिक चालक ने जोरदार टक्कर मार दिया। पकड़े गए वाहन चालक ने अपना नाम विजय पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी चकभूसुवा कोतवाली जीयनपुर जनपद आजमगढ़ बताया।